26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: खनन विभाग ने जब्त किए 2 ट्रैक्टर, महुदा थाने में FIR दर्ज

उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

धनबाद, 10 मई 2025: खनिज संपदा की सुरक्षा और अवैध खनन पर रोकथाम के तहत जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार को महुदा थाना क्षेत्र में दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर की गई। ट्रैक्टरों से बालू बिना वैध चालान के परिवहन किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए महुदा थाने में FIR दर्ज की गई है।

औचक जांच में बालू माफियाओं का पर्दाफाश

जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा के नेतृत्व में खान निरीक्षक बिनोद प्रमाणिक, सुमित प्रसाद, और सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया गया। भुरुंगिया गांव के पास बोकारो-धनबाद मुख्य पथ पर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया जिनकी निबंधन संख्या, डाला संख्या, इंजन और चेसिस नंबर स्पष्ट नहीं थे। यह स्पष्ट रूप से बिना परिवहन चालान के अवैध बालू खनन और परिवहन का मामला है।

यह भी पढ़े : भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति: 10 मई से सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय

सख्त कार्रवाई: ट्रैक्टर जब्त, कई पर FIR

जांच में दोषी पाए गए वाहन मालिकों, चालकों और अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जिले में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular