26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

डुमरी के हरिजन टोला में तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

अंतिम संस्कार के बाद नहाने के दौरान हुआ हादसा, गोताखोरों ने देर रात शव को निकाला बाहर

डुमरी (गिरिडीह): डुमरी अनुमंडल के मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत स्थित हरिजन टोला में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय शंकर रविदास की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने गांव के एक वृद्ध व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद भोरभोरवा तालाब में नहाने गया था, जहां पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया।

शव की तलाश में कई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद गांववालों ने अपने स्तर से काफी देर तक शव की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भाजपा नेता सह स्थानीय निवासी दीपक श्रीवास्तव ने डीसी गिरिडीह और एसडीएम डुमरी को जानकारी दी। प्रशासन के निर्देश पर गिरिडीह से गोताखोरों की टीम भेजी गई, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

रविवार सुबह आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मधुबन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : गोल (Goal) का छात्र कृष्णा बना झारखंड का सेकंड टॉपर, 10वीं में 99% अंक लाकर रचा इतिहास

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी सांत्वना

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया ईश्वर हेंब्रम, उपमुखिया बासुदेव महतो और वार्ड सदस्य सुरेश रविदास रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular