31.7 C
Jharkhand
Monday, August 10, 2026

पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में डालसा द्वारा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

डालसा: मौलिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, दिव्यांगजन और ग्रामीणों को वितरित किए गए लाभ

पूर्वी टुंडी (धनबाद): धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में नालसा और झालसा के निर्देशानुसार डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) द्वारा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिरेंद्र कुमार तिवारी और डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो के दिशा-निर्देशन में यह जागरूकता अभियान चलाया गया।

मौलिक अधिकारों और कानूनी सहायता की मिली जानकारी

शिविर में सिविल जज ऋषि कुमार ने ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी सहायता की प्रक्रिया और डालसा से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 का उल्लेख करते हुए बताया कि नागरिक इस नंबर पर कॉल करके निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बीडीओ ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित लोगों को उनका लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर कैसे लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़े : डुमरी के हरिजन टोला में तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

लाभ वितरण: व्हीलचेयर, पेंशन, साइकिल, चेक सहित कई सुविधाएं प्रदान

शिविर में विभिन्न लाभार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की गईं:

  • 1 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर

  • 10 पेंशन स्वीकृति पत्र

  • 10 मनरेगा जॉब कार्ड

  • 4 केसीसी सैंक्शन लेटर

  • 29 छात्राओं को साइकिल

  • 10 जन्म प्रमाण पत्र

  • 7 लाख रुपये का चेक जेएसएलपीएस द्वारा स्वयं सहायता समूह की दीदियों को

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई अधिकारी और ग्रामीण

इस मौके पर डालसा के पीएलभी ओमप्रकाश दास का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डालसा के LADCS अधिवक्ता सैलेंद्र झा, मुखिया एनुल हक, थाना प्रभारी रवि कुमार, बीसीओ ओम प्रकाश दास, और कई प्रखंड कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
नवीनगर विधायक चेतन आनंद की पत्नी डॉ आयुषी सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल की सड़क पर कर दिया ईलाज...
02:50
Video thumbnail
सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर निरसा के इस शिव मंदिर में उमर रही है कांवरियों की जबरदस्त भीड़...
01:29
Video thumbnail
खनन क्षेत्र में बैटरियों का बढ़ता इस्तेमाल: चुनौतियां और आगे की राह पर DGMS धनबाद की राष्ट्रीय
03:33
Video thumbnail
JPSC-JSSC घोटाले पर भाजपा का प्रदर्शन, रागिनी सिंह समेत कई नेता हिरासत में…|#JPSC #JSSC #raginisingh
00:39
Video thumbnail
विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल,लेकिन वो तो डांस करने लगें...
00:34
Video thumbnail
एक के बाद एक बेरिकेडिंग तोड़ विधानसभाघेराव के लिए आगे बढ़ रहे हैं छात्र...
00:59
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL अभ्यर्थियों का हुजूम निकल पड़ा है विधानसभा घेराव करने ऐसे रोकी जा रही है छात्रों को..
00:42
Video thumbnail
जब जब छात्र बोला है राज सिंहासन डोला है के नारे के साथ शुरू हुआ विधानसभा घेराव...#JPSC #JSSC #JPSCP
01:32
Video thumbnail
बालमुकुंद हो या कोई और किसी के आगे नही झुकेंगे,उसरी नदी बचाने के लिए जारी रहेगा संघर्ष:माले
09:18
Video thumbnail
अब से थोड़ी देर में शुरू होगी छात्रों की विधानसभा घेराव,JPSC के सभी तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा Live.
03:09

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular