40.4 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

चैनपुर साइडिंग में सीसीएल (CCL) कर्मी की पटरी में कटकर दर्दनाक मौत

नाइट शिफ्ट के दौरान हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर साइडिंग कार्य ठप

रामगढ़, 20 मई: रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड स्थित चैनपुर साइडिंग में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। (CCL) में कार्यरत कर्मचारी हारून मियां की कोयले से भरी मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह रतवै गांव के निवासी थे और चैनपुर साइडिंग कांटा घर में कांटा बाबू (इंचार्ज) के पद पर कार्यरत थे।

ड्यूटी के दौरान सेंसर चेक करते समय हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे घटी जब हारून मियां सेंसर की जांच कर रहे थे। उसी दौरान वे अचानक ट्रेन की पटरी पर गिर गए और तेज रफ्तार से आती कोयला रेक (मालगाड़ी) की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब यह पूरी घटना जांच का विषय बन गई है।

मौके पर फैला मातम, ग्रामीणों ने रोका साइडिंग कार्य

घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने गहरा शोक जताते हुए चैनपुर साइडिंग के सभी कार्यों को बंद कर दिया है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने CCL प्रबंधन से तुरंत मुआवजे और एक परिजन को नौकरी देने की मांग की है।

सीसीएल (CCL) प्रबंधन की चुप्पी से गुस्से में ग्रामीण

इस हादसे के घंटों बाद भी सीसीएल (CCL) का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार की जीविका दीदियों को मिली आर्थिक मजबूती की नई उड़ान ‘जीविका निधि’

सीसीएल (CCL) जैसे बड़े उपक्रम में सुरक्षा उपायों की कमी और अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन इस दुखद घटना को कितनी गंभीरता से लेते हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय दिलाया जाता है।

spot_img
Video thumbnail
स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित लूट,बिजली कटौती एवं बिल में हेरा फेरी का आरोप लगा भाजपा ने किया बिजली GM
07:18
Video thumbnail
पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की बेटी डॉ निशि महतो ने शुरू की सिंदरी विधानसभा से अपनी राजनीतिक पारी...
04:26
Video thumbnail
हम फोटो खींचने वाले नेता नही काम करने वाले हैं,केंदुआडीह भुधंसान स्थल पर जाकर जायजा नही लिए जाने के
02:30
Video thumbnail
बरवाअड्डा में धनबाद ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान,अगर गुजर रहे हों तो कागजात दुरुस्त रखें...
04:02
Video thumbnail
केंदुआडीह में पेयजल संकट भी लोगों को कर रही है परेशानभुधंसान और गैस रिसाव तो पहले से हीं निगल रही थी
03:25
Video thumbnail
यही होगा केंदुआडीह थाना का नया ठिकाना,एक सप्ताह में रंग रोगन के बाद शिफ्टिंग,पुराना BSNL भवन में साफ
02:52
Video thumbnail
सायरन बजाते हुए जा रही थी एम्बुलेंस,शक होने पर पुलिस ने हाथ दिया तो मरीज के जगह अवैध शराब की बड़ी खेप
02:24
Video thumbnail
गिरीडीह:मंत्री सुदिव्य सोनू और कल्पना सोरेन ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण कार्य का शिलान्यास...
01:49
Video thumbnail
बड़ी मुश्किल से पास हुई सड़क, उसमें भी भ्रष्टाचार,लाचार हैं ग्रामीण, कहां सोए हैं धनबाद के जिम्मेवार
02:28
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!