25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण जिले में अपराधियों का तांडव: गोदरेज डीलर और उनके भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून व्यवस्था पर उठी ऊँगली

दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से दहला सारण,कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के सारण जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक गोदरेज शोरूम संचालक और उनके चचेरे भाई शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

अपराधियों के हौसले बुलंद, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर के सरना जिले में  शाम के समय दो व्यवसायियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमा नगर निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह (45 वर्ष) और उनके चचेरे भाई इसुआपुर निवासी पूर्व मुखिया शंभूनाथ सिंह के रूप में हुई है। अमरेंद्र कुमार सारण जिले में गोदरेज शोरूम के डीलर थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र सिंह अपने भाई के साथ शोरूम से बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे प्रभुनाथ नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को जब यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने दोनों शवों को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।

यह भी पढ़े : पटना में बच्चों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने किया पर्दाफाश: नर्स सहित चार गिरफ्तार, बच्चा ₹50,000 में बेचा गया

प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा, कानून व्यवस्था पर सवाल

इस डबल मर्डर केस ने जिले में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग कह रहे हैं कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सरेआम व्यवसायियों को मौत के घाट उतार रहे हैं, और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular