31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

टाइगर जयराम महतो की मजदूर राजनीति में धमाकेदार एंट्री, भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS )को मिली-आधिकारिक मान्यता

28 मई को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का हुआ विधिवत निबंधन, श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को मिली नई ताकत

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) को 28 मई 2025 को रांची में आधिकारिक मान्यता मिल गई। टाइगर जयराम महतो की मजदूर राजनीति में यह पहली बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) को आज श्रम विभाग से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है।

रांची, 28 मई 2025 – झारखंड में मजदूर आंदोलन को नई दिशा देने की पहल करते हुए भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) को आज विधिवत रूप से श्रम विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त हो गई है। यह दिन जनता लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (JLKM) के लिए ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि यह संगठन अब मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संस्थागत रूप से कार्य कर सकेगा।

जयराम महतो की मजदूर राजनीति में एंट्री

झारखंड के तेज़तर्रार नेता टाइगर जयराम महतो ने BKMS के माध्यम से मजदूर वर्ग की राजनीति में अपना कदम मजबूती से रख दिया है। BKMS का यह निबंधन मजदूरों की आवाज़ बुलंद करने और उनके हक की लड़ाई को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निबंधन की प्रक्रिया और प्रमुख चेहरे

रांची स्थित लेबर कमिश्नर के कार्यालय में यह निबंधन प्रक्रिया पूरी की गई, जहाँ BKMS अध्यक्ष अजय कुमार महतो को विधिवत निबंधन प्रमाणपत्र सौंपा गया। इस मौके पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे:

  • विधायक जयराम महतो के OSD अमित गिरी

  • BKMS के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो

  • उपाध्यक्ष सुमन पटेल

  • महामंत्री के रूप में जयराम महतो स्वयं उपस्थित रहे और इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि BKMS मजदूरों की आवाज़ बनेगा।

मजदूर वर्ग को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

BKMS का गठन उन मजदूरों के लिए एक नई आशा लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का उद्देश्य श्रमिक हितों की रक्षा, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और काम के सुरक्षित माहौल की माँग को लेकर सरकार और कंपनियों के सामने मज़बूती से खड़ा होना है।

यह भी पढ़े : झारखंड ATS और बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनबाद में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

संघ के समर्थकों की मजबूत उपस्थिति

इस ऐतिहासिक मौके पर संगठन के कई प्रमुख समर्थक भी उपस्थित थे, जिनमें सुरेश कुमार, देवानंद नायक, दिनेश कुमार, आशीष कुमार, गंगा महतो, लालमोहन, परमेश्वर राणा, अजय कुमार (भिखू), मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इन सभी ने BKMS के भविष्य की सफलता के प्रति अपनी आशाएं जताईं।

झारखंड के मजदूरों की उम्मीद बना BKMS

BKMS का गठन और निबंधन झारखंड में मजदूर राजनीति की दिशा बदल सकता है। टाइगर जयराम महतो की अगुवाई में यह संगठन न सिर्फ मजदूरों की आवाज़ बनेगा, बल्कि उनके हक और सम्मान की लड़ाई में अहम भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में BKMS की सक्रियता से राज्य में श्रमिकों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular