30.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

12 साल बाद मिला इंसाफ: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दिलीप बिट के बेटे को सौंपा गया दुकान का कब्जा

न्यायालय और मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुआ निष्पादन, सत्य की हुई जीत

बिहार में एक लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई का गुरुवार को निष्कर्ष निकल गया, जब 12 साल पुराने किरायेदारी विवाद में कोर्ट के आदेश के तहत असली मालिक को उनकी दुकान का कब्जा मिला। मजिस्ट्रेट और पुलिस की उपस्थिति में निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई।

12 साल बाद मिला न्याय, न्यायिक आदेश और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पूरी हुई निष्पादन प्रक्रिया-दुकान पर मिला मालिकाना हक

गया जिले के दिलीप कुमार बिट को 12 साल के लंबे संघर्ष के बाद न्यायालय से उनकी दुकान का अधिकार मिला। यह मामला वर्ष 2012 में तब शुरू हुआ जब दिलीप बिट के पिता द्वारा सत्यनारायण अग्रवाल को किराए पर दी गई दुकान खाली करने को कहा गया, लेकिन अग्रवाल ने दुकान खाली करने से इंकार कर दिया। मजबूरन दिलीप बिट को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

न्यायिक प्रक्रिया और संघर्ष की कहानी

वर्ष 2019 में ही गया सिविल कोर्ट के जूनियर डिवीजन के जज सुरेश उरांव ने दिलीप बिट के पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन इसके बावजूद दुकान का कब्जा मिलने में उन्हें और 6 साल इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सत्यनारायण अग्रवाल ने लोअर कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक याचिकाएं दाखिल कीं, लेकिन हर जगह उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े : टाइगर जयराम महतो की मजदूर राजनीति में धमाकेदार एंट्री, भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS )को मिली-आधिकारिक मान्यता

मृत्यु के बाद बेटे को सौंपा गया अधिकार

दिलीप बिट द्वारा दायर की गई याचिका के दौरान ही उनका निधन हो गया। इसके बाद गुरुवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी और कोर्ट की देखरेख में निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। दुकान की चाबी अब दिलीप बिट के बेटे देवाशीष बिट को सौंपी गई।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच एक बार फिर न्याय व्यवस्था में विश्वास बढ़ाया है। कई लोगों ने कहा कि भले ही न्याय में समय लगता है, लेकिन अंततः सत्य की जीत होती है।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!