20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

10 वर्षीय छात्र समर अंसारी का शव तालाब में संदिग्ध हालात में मिला, इलाके में शोक की लहर

धनबाद (बाघमारा): ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत निचितपुर टाउनशिप स्थित हुजा तालाब में मंगलवार सुबह एक 10 वर्षीय बच्चे समर अंसारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। मृतक तेतुलमारी के एक निजी स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था और सोमवार शाम से लापता था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है।

लापता होने के बाद रातभर चली तलाश

परिजनों के अनुसार, समर सोमवार शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने रातभर उसकी खोजबीन की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा कर मदद की गुहार लगाई। मंगलवार सुबह उसका शव निचितपुर स्थित हुजा तालाब में देखा गया।

घटना स्थल पर जुटी भीड़, पुलिस जांच में जुटी

बच्चे का शव देखे जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

समर के परिजनों का कहना है कि यह सामान्य डूबने की घटना नहीं हो सकती। उन्होंने बच्चे की मौत को संदिग्ध मानते हुए गहराई से जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि समर के साथ कुछ गलत हुआ है और किसी ने उसे जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है।

ALSO READ: जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी (JIO PC)’…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

इलाके में शोक और भय का माहौल

घटना के बाद पूरे निचितपुर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है, खासकर अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की.

 

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular