23.6 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

शाहपुर विधानसभा में जन संवाद यात्रा के दौरान खेत में उतरे नेता, किसान महिलाओं संग की धान रोपनी….

आरा(AARA):शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद यात्रा के लिए जाते समय एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब जन नेता ने रास्ते में रुककर खेत में धान की रोपनी कर रही महिला किसानों से संवाद किया और उनके हालचाल जाने। यही नहीं, उन्होंने खुद भी खेत में उतरकर धान की रोपनी कर किसानों के साथ एकजुटता का परिचय दिया।

यह दृश्य तब सामने आया जब तेज प्रताप यादव की टीम के कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। कोइलवर नगर पंचायत में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया, जहां फूल-मालाओं से लादकर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से आगवानी की।

नेता ने मौके पर उपस्थित किसानों से खेती की स्थिति, मौसम की चुनौतियों और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत ही देश की असली ताकत है और जब भी मौका मिले, जन प्रतिनिधियों को धरातल पर उतरकर किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए।

कोइलवर नगर पंचायत में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने जन संवाद यात्रा को जन-जुड़ाव का सशक्त माध्यम बताया।

 

spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular