25.9 C
Jharkhand
Tuesday, August 25, 2026

न्यू मधुबनवासरी में धराशायी हुआ 1 नंबर सेलो, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भाकपा माले ने उठाए सवाल…

500 करोड़ की परियोजना को बताया भ्रष्टाचार की भेंट, न्यायिक जांच की मांग

बाघमारा:बीसीसीएल के ब्लॉक-2 अंतर्गत संचालित न्यू मधुबनवासरी के 1 नंबर सेलो का टावर बुधवार को धराशायी हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टलते-टलते बचा। हादसे के बाद 3 नंबर सेलो में फंसे एक कर्मी को बीसीसीएल की टीम ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस घटना ने न्यू मधुबनवासरी परियोजना की गुणवत्ता और बीसीसीएल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाकपा (माले) और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव हलधर मंडल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने निर्माण में की गई भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 500 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

हलधर महतो ने कहा,

“न्यू मधुबनवासरी के निर्माण में घटिया सीमेंट, सरिया और बालू का उपयोग किया गया। यही कारण है कि मात्र डेढ़ साल में ही इसका 1 नंबर सेलो धराशायी हो गया।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब धनबाद में सीबीआई कार्यालय मौजूद है, तब भी बीसीसीएल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती।

“सीबीआई सिर्फ क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ने का काम करती है, लेकिन बीसीसीएल के बड़े अधिकारियों पर चुप्पी साधे रहती है। अभी तक जितने भी बीसीसीएल सीएमडी रिटायर हुए हैं, सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और चार्जशीट भी हुई है।” – महतो ने कहा।

भाकपा माले ने इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि जनता का न्यायपालिका पर भरोसा है और अब वक्त है कि इस तरह के घोटालों पर सख्त कार्रवाई हो।

महतो ने आगे कहा कि देश भर में पुल, पुलिया और सड़कें धराशायी हो रही हैं, जो कि केंद्र सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

“भाकपा माले इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।”

गौरतलब है कि न्यू मधुबनवासरी परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था और इसका उद्घाटन तत्कालीन कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 2022 में ऑनलाइन माध्यम से किया था।

 

spot_img
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45
Video thumbnail
थानेदार के साथ हॉट टॉक और अपशब्द मामले मेंविधायक जयराम महतो ने क्या कहा सुनिए...
01:05
Video thumbnail
बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले और बगैर सीट बेल्ट कार ड्राइव करने वालों को स्कूली छात्राओं ने राखीबांधकर
04:52
Video thumbnail
धनबाद के इस सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक के भरोसे 150 बच्चों का भविष्य, ऐसे में कैसे पढ़ेंगे और
03:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular