36.7 C
Jharkhand
Thursday, April 16, 2026

धनबाद: 5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने लगाई गुहार, श्रम विभाग ने फ्रंटलाइन कंपनी को भेजा नोटिस…

धनबाद: जिले की शराब दुकानों में कार्यरत पूर्व सुरक्षा गार्डों ने पांच महीने से लंबित वेतन को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन से जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के बाद श्रम विभाग हरकत में आया और आउटसोर्सिंग एजेंसी फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन को नोटिस जारी किया गया।

सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि फ्रंटलाइन कंपनी के माध्यम से 135 सुरक्षाकर्मी जिले की विभिन्न शराब दुकानों में तैनात थे। 1 सितंबर 2025 से शराब दुकानों का संचालन निजी हाथों में चले जाने के बाद इन सुरक्षाकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन पिछले पांच महीनों का लगभग ₹85 लाख का वेतन अब तक नहीं दिया गया है।

कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

श्रम विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो मजदूरी भुगतान अधिनियम के तहत श्रम न्यायालय में जुर्माना और मुआवजे के साथ कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सहायक श्रम आयुक्त ने यह भी बताया कि फ्रंटलाइन कंपनी वर्तमान में मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी संस्थानों में भी मैनपावर सप्लाई कर रही है। ऐसे में विभाग की नजर अब कंपनी की बाकी व्यवस्थाओं पर भी है।

spot_img
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!