25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, फिर कार से भिड़ी — एक की मौत, परिवार सुरक्षित…

रामगढ़: रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह कांकेबार के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

घटना सुबह करीब 9 बजे की है जब तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6132) ने सैनी होटल के पास एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार बरकेश महतो, जो दुलमी प्रखंड के उकरीद गांव के निवासी और पेशे से राजमिस्त्री थे, की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवा चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसने एक हुंडई क्रेटा कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

क्रेटा कार के मालिक ने बताया कि वे रांची से बलिया जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular