29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

गुरु नानक कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 150 से अधिक लाभार्थी…

धनबाद:  गुरु नानक कॉलेज, धनबाद में शनिवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज के एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और नियमित जांच के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर स्थित एसजेएस ग्रेवाल ऑडिटोरियम, भुदा कैंपस में सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ। इस शिविर में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, लगभग 150 छात्र, और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, नेत्र जांच और हृदय परीक्षण जैसे विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए। शिविर में आए लोगों को संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

गुरु नानक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि, “इस शिविर का उद्देश्य केवल एक दिन का इलाज नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति स्थायी जागरूकता लाना है। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखेंगे।”

कॉलेज प्रशासन, एलुमनाई एसोसिएशन और हॉस्पिटल टीम के समन्वित प्रयासों से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular