27.1 C
Jharkhand
Monday, April 20, 2026

बिहार: चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, नवादा और रजौली के विधायकों ने दिया इस्तीफा…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के दो मौजूदा विधायक — विभा देवी (नवादा) और प्रकाश वीर (रजौली) — ने पार्टी और विधानसभा दोनों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं के जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, दोनों विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को सौंप दिया, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है, विशेषकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

गौरतलब है कि विभा देवी, नवादा से राजद विधायक और पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं, जबकि प्रकाश वीर, रजौली से विधायक हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया था, जिससे उनके पार्टी परिवर्तन के संकेत पहले ही मिलने लगे थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह राजद के लिए केवल संख्या बल की नहीं, बल्कि सार्वजनिक छवि की भी क्षति है। अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव JDU के टिकट पर लड़ सकते हैं।

इस घटनाक्रम से न केवल RJD की रणनीति पर असर पड़ सकता है, बल्कि नवादा और रजौली सीटों पर समीकरण भी बदलने के आसार हैं।

spot_img
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18
Video thumbnail
जमीन JMM सरकार उपलब्ध करावे एयरपोर्ट हम बनाएंगे,धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय: ढुल्लू महतो
01:06
Video thumbnail
शुभम यादव द्वारा डीजीपी को लिखे वायरल चिट्ठी को लेकर क्या कहा सांसद ढुलु महतो ने सुनिए...
00:50
Video thumbnail
झारखंड के एकमात्र परशुराम मंदिर में धूमधाम से अक्षय तृतीया के मौके पर मनाई गई उनकी जयंती...
01:40
Video thumbnail
झारग्राम में झालमुढ़ी खरीदने दुकानदार के पास पहुंचे पीएम मोदी, तो क्या हुआ देखिए....
00:42
Video thumbnail
मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विवश
02:08
Video thumbnail
धधकती धरती पर जिंदगी: झरिया के मोहरीबांध में गैस रिसाव और भू-धंसान के बीच 180 परिवार मौ'त के साए में
01:30
Video thumbnail
अपराधियों ने ऑटो पर की फायरिंग,थाई मांगुर मछली सिंडिकेट से जुड़ सकता है तार...
00:26
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस का सबसे खास मेजर उर्फ सैफी दुबई से गिरफ्तार,प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत,धनबाद लाने की.
03:28
Video thumbnail
फायरिंग में घायल मनीष सिंह की मां-पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार....
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!