32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कोल इंडिया के नए ई-नीलामी नियमों पर JITA का विरोध, नियमों की तत्काल वापसी की मांग…

रांची:झारखंड इंडस्ट्रीज़ एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) ने 1 अक्टूबर 2025 से लागू कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के नए ई-नीलामी नियमों का कड़ा विरोध किया है। JITA के अध्यक्ष श्री अमितेश साहय एवं महासचिव श्री राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से CIL चेयरमैन और निदेशक (मार्केटिंग) को पत्र भेजकर नियमों की तत्काल समीक्षा और वापसी की मांग की है।

नए नियमों में तृतीय-पक्ष नमूनाकरण (थर्ड पार्टी सैंपलिंग), ग्रेड समायोजन के बाद अतिरिक्त भुगतान, बैंक गारंटी (बीजी/ई-बीजी) और इंडेम्निटी बॉन्ड की अनिवार्यता जैसे प्रावधान शामिल हैं। JITA का कहना है कि ये नियम MSME कोयला व्यापारी और कोक निर्माता समुदाय के लिए असहनीय आर्थिक बोझ बनते जा रहे हैं।

व्यापारियों को हो रहा ₹800 से ₹2,000 प्रति लॉट का नुकसान

JITA ने चेतावनी दी कि कोयले के उठाव के 7–10 दिन बाद ग्रेड में बदलाव से व्यापारी अपने ग्राहकों से मूल्य अंतर वसूल नहीं कर पा रहे हैं। इससे व्यापारियों को प्रति लॉट ₹800 से ₹2,000 तक का नुकसान हो रहा है, जो लघु उद्योगों और छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक संकट खड़ा कर रहा है। इस स्थिति से व्यवसाय करना बेहद कठिन हो गया है और व्यापारियों की भागीदारी में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

मुख्य मांगें:

  1. तृतीय-पक्ष नमूनाकरण को उठाव के बाद तत्काल वापस लिया जाए।
  2. नीलामी से पहले कोयले का ग्रेड घोषित किया जाए।
  3. ईएमडी (EMD) की कटौती रोकी जाए और अतिरिक्त बैंक गारंटी व बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
  4. स्पॉट नीलामियां को तब तक निलंबित किया जाए जब तक पूरी नीति की पुनर्समीक्षा न हो।

सुझाव: व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े

JITA ने सुझाव दिया है कि यदि नमूनाकरण जारी रखना आवश्यक हो, तो उसमें सिर्फ ग्रेड में कमी की जाए, वृद्धि नहीं, ताकि व्यापारियों पर अनावश्यक वित्तीय दबाव न पड़े।

विकल्प: कोयला उठाव पर रोक की चेतावनी

JITA ने CIL से इस नियम की तत्काल वापसी की अपील की है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो व्यापारियों द्वारा भारत कोंकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) से भी, Central Coalfields Limited (CCL) की तर्ज पर कोयला उठाव बंद कर दिया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular