26.6 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

झारखंड और केंद्र सरकार के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन…

गिरिडीह:जमुआ प्रखंड मुख्यालय में आज त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला परिषद प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अबुआ आवास, पीएम आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग की राशि और अन्य स्थानीय विकास कार्य पिछले डेढ़ वर्षों से रुके हुए हैं। विकास योजनाओं के लिए राशि नहीं मिलने से गांवों का विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

उन्होंने वितरण में देरी और पंचायत सशक्तिकरण से जुड़ी समस्याओं पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारें पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की अनदेखी कर रही हैं।

धरना के अंत में प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रखंड कार्यालय में सौंपा।

जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भगीरथ मंडल ने चेतावनी दी कि —

“अगर हमारी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।”

वहीं जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने कहा कि —

“विकास राशि नहीं आने से पंचायतों का काम पूरी तरह ठप है। अगर दिसंबर तक 15वीं वित्त की राशि नहीं भेजी गई, तो आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक होगा।”

धरना कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मुखिया संघ के अन्य प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
03:32
Video thumbnail
जयराम महतो गरीब का बेटा है गरीब के लिये काम करता है इसलिए सब उसके पीछे लग गया है:राजीव ओझा
06:15
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular