26 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग…

रंगुनी पंचायत का मामला — पंचायत समिति सदस्य संग मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश सचिव ने जताई आपत्ति

बाघमारा: ईस्ट बसुरिया अंतर्गत रंगुनी पंचायत की आमबागान बस्ती से होकर आठ लेन सड़क को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन के खिलाफ स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।
मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रामीणों की समस्याओं को उठाते हुए आंदोलन की रणनीति साझा की गई।

पंचायत समिति सदस्य मनोहर महतो ने कहा कि ग्रामीण सड़क से भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से संबंधित जानकारी पुलिस प्रशासन और अंचल अधिकारी को दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी गई है।

मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखंड के प्रदेश सचिव सुदिष्ट कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण सड़कों पर 40–50 टन भार वाले हाइव ट्रकों का परिचालन हो रहा है, जिससे सड़कें जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाएंगी और ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की।

स्थानीय ग्रामीण व समाजसेवी अभिताभ दत्ता उर्फ राणा दत्ता ने कहा कि सड़क दोनों ओर से घरों से सटी हुई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है और ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं।

प्रेस वार्ता में डॉ. अजीत कुमार चौधरी, कंचन सिंह, राजेंद्र प्रसाद महतो, शिवनाथ शर्मा, चंदन साव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हरिहर लाल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular