26 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

जामताड़ा पुलिस ने किया अपहरणकांड का खुलासा — पाँच अपराधी गिरफ्तार, अपहृत दोनों युवक सकुशल बरामद…

जामताड़ा:जिले के करमाटांड थाना क्षेत्र में घटित दो अपहरण मामलों का जामताड़ा पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।
दोनों मामलों — करमाटांड थाना कांड संख्या 106/25 एवं 107/25 — में अपहृत आरिफ अंसारी और इकराम अंसारी को पुलिस ने छापेमारी के दौरान सकुशल बरामद कर लिया।

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने त्वरित अभियान चलाकर अपहरण में संलिप्त गिरोह के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

 अपराधियों का गिरोह साइबर फ्रॉड करने वालों को बनाता था निशाना

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर अपराध में संलिप्त लोगों को पहचान कर पहले उनकी रेकी करते थे, फिर उनका अपहरण कर फिरौती की माँग करते थे।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. आजाद अंसारी उर्फ नुनुवा, पिता–दुखन अंसारी, सा०–बनसुमी, थाना–मारगोमुड़ा, जिला–देवघर
  2. मिस्टर अंसारी, पिता–स्व. हफिज अंसारी, सा०–भदवाकुर्द, थाना–अहिल्यापुर, जिला–गिरिडीह
  3. समद अंसारी, पिता–असलम अंसारी, सा०–छायाटांड, सुब्दीडीह, थाना–करमाटांड, जिला–जामताड़ा
  4. शिवलाल मरांडी, पिता–स्व. बुधन मरांडी, सा०–धरमपुर, थाना–नारायणपुर, जिला–जामताड़ा
  5. अब्दुल हसीब, पिता–मो. सरफराज अंसारी, सा०–सुब्दीडीह, थाना–करमाटांड, जिला–जामताड़ा

 बरामद सामान

  • एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस
  • एक बोलेरो वाहन (JH04H-6042)
  • तीन मोबाइल फोन

 छापामारी दल में शामिल अधिकारी

  • विकास आनंद लागुरी (अ.पु.प.)
  • रविन्द्र नाथ यादव (निरीक्षक, नारायणपुर प्रभाग)
  • मनोज कुमार महतो (थाना प्रभारी, साइबर थाना करमाटांड)
  • चंदन कुमार तिवारी (थाना प्रभारी, करमाटांड)
  • विकास कुमार तिवारी (अनुसंधानकर्ता)
  • गुलाम गोष, आनंद सिंह, साकेत प्रताप देव, अमर सिंह तापे, संतोष कुमार, सुशिल कुमार झा, और रिजर्व गार्ड के कई जवान शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अन्य अपहरण मामलों के सुराग भी मिले हैं।
पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और इसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular