26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

आस्था ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी के जेवर और हथियार बरामद….

बोकारो(BOKARO): चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लूट मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लूटकांड में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूट के जेवरात, नकदी, हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं।

23 जून को हुई थी फिल्मी अंदाज़ में लूट

घटना 23 जून की शाम की है, जब चार नकाबपोश अपराधी हथियारों के साथ ज्वेलरी शॉप में घुसे और लगभग 1.50 करोड़ रुपये के सोना-चांदी के गहनों की लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की थी।

बिहार में हुई छापेमारी, बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी

पुलिस की टीम ने छापेमारी कर राजेश्वर सिंह, रोशन सिंह, राहुल पटेल उर्फ डायमंड, नितेश कुमार, प्रिंस सुमन, आदित्य राज, मुसाफिर हवारी, अक्षय कुमार, रोनित राय और नवीन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इनके पास से:

  • 23 सोने की अंगूठियाँ
  • 6 सोने के हार
  • 1 ब्रेसलेट
  • ₹13,820 नकद
  • 2 वाहन
  • 4 मोबाइल फोन
    बरामद किए गए।

पटना और वैशाली से भी गिरफ्तारियाँ

  • 30 जुलाई को पटना के बजरंगपुरी स्थित A-TO-Z किराना स्टोर से करण कुमार उर्फ देवा और अभिषेक उर्फ भोलू की गिरफ्तारी हुई, जिनकी निशानदेही पर और जेवर बरामद किए गए।
  • वैशाली के करताहां से सौरभ कुमार उर्फ रमन की गिरफ्तारी के बाद 2 देशी पिस्टल, 3 मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए।
  • अभिषेक की सूचना पर सुरज कुमार से एक पिस्टल का खाली मैगजीन भी बरामद हुआ।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला अभियान

छापेमारी टीम का नेतृत्व चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने किया। इस दल में प्रकाश यादव, रंजीत प्रसाद यादव, धीरज कुमार, संदीप कुमार और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular