24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

जियो और जीने दो की वाणी के संग सालकुंडा में महावीर जन्मवाचन का भव्य आयोजन पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का संगम…

जामताड़ा:जामताड़ा जिले के सालकुंडा गाँव में पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर के जन्म वाचन का आयोजन बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। 20 अगस्त से शुरू हुए इस महापर्व के तहत रविवार को गाँव के प्राचीन जैन मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज से पूरा माहौल आध्यात्मिक हो उठा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने एक साथ मिलकर इस आयोजन को भव्य रूप दिया।

गाँव के वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र सराक ने बताया कि भगवान महावीर की अमर वाणी “जियो और जीने दो” आज भी समाज को शांति, सद्भाव और अहिंसा का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जन्म हमारे ही राज्य के कुंडलग्राम में हुआ था, जो अब बिहार में है, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इस धरती पर विचरण किया।

सालकुंडा का जैन मंदिर अपनी प्राचीनता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन आज भी सरकारी मदद से वंचित है। मंदिर तक जाने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है और पुलिया भी टूटी हुई है, जिससे ग्रामीणों ने इस अवसर पर प्रशासन से सड़क और पुलिया निर्माण की मांग भी की।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ गाँव के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, महिलाओं ने भजन गाकर वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूजा में बालिका मंडल के साथ वरुण माजी, तपन माजी, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में गाँव के लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सुरक्षित रखेंगे और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी गरिमा को पहुँचाएंगे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular