24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

BBMKU Computational Biology Workshop: बीबीएमकेयू में कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी पर कार्यशाला का शुभारंभ

BBMKU Computational Biology Workshop, धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से बायोइनोवेल लाइफसाइंस के सहयोग से जैव-अणु संरचना, डायनेमिक्स एवं ड्रग डिस्कवरी के उन्नत कम्प्यूटेशनल दृष्टिकोण विषय पर एक सप्ताहीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला की शुरुआत की गई। कार्यशाला में जीवन विज्ञान में सांख्यिकीय मॉडल, मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अनुप्रयोगों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आधुनिक कम्प्यूटेशनल तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।

कुलपति ने आधुनिक तकनीकों के महत्व पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) राम कुमार सिंह रहे। उद्घाटन संबोधन में उन्होंने जीवन विज्ञान के क्षेत्र में कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अंतर्विषयक अनुसंधान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. नविता गुप्ता ने किया। उन्होंने जैविक विज्ञान और कम्प्यूटेशनल तकनीकों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके अनुसार, इससे शोध, नवाचार और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा मिल सकती है।

Molecular Dynamics और Drug Discovery की मिलेगी ट्रेनिंग

कार्यशाला के संसाधन विशेषज्ञ डॉ. देबाशीष साहू ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और मॉड्यूल की जानकारी दी। उन्होंने जैव-अणु मॉडलिंग, आणविक डायनेमिक्स, ड्रग डिस्कवरी और AI आधारित जीवन विज्ञान अनुसंधान में हो रहे नवीन विकासों का परिचय दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को जैव-अणु सिमुलेशन, प्रोटीन संरचना विश्लेषण, मॉलिक्यूलर डॉकिंग, सांख्यिकीय मॉडलिंग, मशीन लर्निंग और जीवन विज्ञान में AI के अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

BBMKU Computational Biology Workshop 1

विभिन्न विभागों के शोधार्थियों और 35 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में बीबीएमकेयू के विभिन्न विभागों के शोधार्थियों के साथ एम.एससी. सेमेस्टर-II के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना प्रसाद, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. उमा महेश्वरी, जीवन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता मुर्मू, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. रूपम मल्लिक, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह और सीसीडीसी डॉ. आर.के. तिवारी सहित कई शिक्षाविद् मौजूद रहे। पूर्व अधिष्ठाता डॉ. एस.के. सिन्हा ने भी पहल की सराहना की और युवा शोधकर्ताओं के लिए उन्नत कम्प्यूटेशनल तकनीकों में निरंतर क्षमता निर्माण को जरूरी बताया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके साथ ही जीवन विज्ञान अनुसंधान में कम्प्यूटेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार पर केंद्रित एक सप्ताह की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत हुई।

BBMKU Computational Biology Workshop

यह भी पढ़ें: रांची: छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा का हमला, #HitlerHemant ट्रेंड का किया दावा

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular