20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Big Breaking: BSF ने सांबा में जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया है। बीती रात जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सीमा पार से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को मार गिराया गया। यह घटना भारत की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और प्रभावी जवाबी कार्रवाई का प्रतीक है।

घुसपैठ की कोशिश के दौरान मारे गए 7 आतंकी

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई 2025 की रात सीमा पर घुसपैठ की बड़ी साजिश रची गई थी। सांबा सेक्टर में BSF ने घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए सात जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकी हथियारों से लैस होकर भारतीय क्षेत्र में घुसने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी के चलते उनका मंसूबा अधूरा रह गया।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों और सीजफायर उल्लंघनों का करारा जवाब दिया गया। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली और जमीनी बलों ने हर प्रयास को नाकाम कर दिया।

सेना ने साफ तौर पर कहा कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है और कोई भी दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान की बौखलाहट और नापाक मंसूबे

भारत की आतंक विरोधी कार्रवाईयों और खासकर ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यही वजह है कि उसने जम्मू-कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक भारत के लगभग 15 शहरों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, भारतीय सेना की सजगता और सटीक रणनीति के चलते सभी हमलों को समय रहते निष्फल कर दिया गया।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, एयर डिफेंस सिस्टम ने 15 शहरों पर हमले को किया नाकाम

बार-बार हो रहा सीजफायर उल्लंघन

बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर बार-बार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं सामने आ रही हैं। 8 और 9 मई की रात पाकिस्तान ने एक साथ कई इलाकों में ड्रोन के माध्यम से बमबारी करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना की ड्रोन रोधी तकनीक ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना का कड़ा संदेश

सेना प्रवक्ता ने कहा,

“हम हर प्रकार के हमले के लिए तैयार हैं। भारत की सीमाओं की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जो भी देश के खिलाफ साजिश करेगा, उसे कड़ा जवाब मिलेगा।”

spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular