25.3 C
Jharkhand
Tuesday, August 25, 2026

गिरिडीह में कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला! फर्जी उपस्थिति दिखाकर झारखंड सरकार को करोड़ों का चूना…

IMG 20251102 WA0033

गिरिडीह:झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने का जिम्मा निजी एजेंसियों को दिया गया है। लेकिन गिरिडीह जिले में यह योजना फर्जीवाड़े का अड्डा बन गई है।

जानकारी के अनुसार, एक्सल डाटा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (EDS) नामक कंपनी को झारखंड के 24 जिलों में टेंडर मिला है। इस कंपनी पर सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप लग रहा है।

पीरटांड़ प्रखंड का मामला

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर कंपनी का प्रशिक्षण केंद्र (कौशल विकास केंद्र) चलाया जा रहा है।
सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, इस केंद्र में 240 लाभुकों को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाना था।
लेकिन हकीकत यह है कि केवल 30 लाभुक ही वास्तविक रूप से पंजीकृत हैं, जबकि रिकॉर्ड में पूरे 240 लाभुकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

ऑनलाइन ऐप से बनता है फर्जी अटेंडेंस

स्रोतों के अनुसार, कंपनी ने ऐसा ऐप तैयार किया है, जिससे लाभुकों की ऑनलाइन उपस्थिति (Attendance) कहीं से भी बनाई जा सकती है — यानी लाभुक सेंटर में आए बिना भी “हाजिर” दिखा दिए जाते हैं।
इस तरह हर माह बड़ी रकम सरकार से निकाल ली जाती है।

प्रति लाभुक ₹30,000 का भुगतान

सरकार द्वारा एक लाभुक को प्रशिक्षित करने के लिए ₹30,000 प्रति व्यक्ति की दर से भुगतान किया जाता है।
यानी सिर्फ पीरटांड़ केंद्र में ही कागज़ों पर 240 लाभुक दिखाकर लाखों रुपये की हेराफेरी की जा रही है।

केंद्र में नहीं हैं कोई प्रशिक्षण मशीन या उपकरण

जांच में यह भी पाया गया है कि केंद्र में प्रशिक्षण के लिए जरूरी मशीनें, उपकरण और सामग्री बिल्कुल नहीं हैं, जबकि गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षक, लैब और ट्रेनिंग किट अनिवार्य हैं।

अधिकारियों को भनक तक नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फर्जीवाड़ा कई महीनों से चल रहा है, लेकिन जिले के वरीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी
लोगों ने मांग की है कि सरकार इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषी कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular