25.4 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

Bihar Accident News: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

नेपाल शादी समारोह में जा रहे थे सभी, लौटते वक्त हुआ हादसा | हाइवा चालक और उप चालक गिरफ्तार, इंजीनियर समेत 1 ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

सीतामढ़ी (बिहार): बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना भुतही थाना क्षेत्र के दोस्तिया बाइपास की है, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मैवी गांव के निवासी इंजीनियर चंदन कुमार, उनकी मां वीणा देवी, चाची उर्मिला देवी और ई-रिक्शा चालक राजेंद्र महतो के रूप में हुई है। सभी लोग मैवी गांव से नेपाल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और एक ही परिवार से संबंधित थे। गंभीर रूप से घायल उर्मिला देवी को पहले सदर अस्पताल और फिर SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े : Ceasefire के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने किया उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक और भारी फायरिंग

स्थानीय लोगों ने किया विरोध, हाइवा चालक गिरफ्तार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए हाइवा को रोक लिया और चालक व उप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हाइवा चालक वैशाली जिले का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कन्हौली में सड़क निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लेकर गया था और लौटते वक्त हादसा हो गया।

भुतही थाना प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
असर्फी अस्पताल प्रबंधन ने श'व को बंधक बना मानवता को किया श'र्म'सार,मेयर संजीव सिंह पहुंचे फिर क्या
03:50
Video thumbnail
जियो मार्ट में काम पर हुआ विवाद तो बीच सड़क ले लाठी दे लाठी,और पहुंच गई पुलिस...
02:50
Video thumbnail
धनबाद :कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा युवकों ने बीच सड़क पर की जमकर मारपीट,मौके पर पुलिस...
00:39
Video thumbnail
डुमरी में पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो ह,त्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार
02:28
Video thumbnail
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए मतदान जारी, धनबाद के 7 वकील चुनावी मैदान में
03:51
Video thumbnail
केशलपुर में बाहा बोंगा पूजा की धूम, आस्था और परंपरा से गूंजा क्षेत्र
02:03
Video thumbnail
100 दिन में बिहार सरकार ने क्या किया काम...बता रहे हैं मंत्री विजय कु सिन्हा... सुन लीजिए।....
00:56
Video thumbnail
गोताखोरों के लिए सुरक्षा किट प्रोत्साहन राशि की मांग विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया मामला...
00:36
Video thumbnail
जमीन दो दाम लो या कब्जा करने से रोकने का हिम्मत है तो रोक लोचन्द्रवंशी परिवार ने सांसद ढुलू पर लगाया
02:14
Video thumbnail
पहले नन AC और अब बुंदेला AC बस से 1.45 MT नकली पनीर और 6 तीन नकली घी फ़ूड सैफ्टी ऑफिसर ने किया जब्त,
07:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!