20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा: जानिए रिटायरमेंट के 3 बड़े कारण

269 साइनिंग ऑफ: कोहली ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “269, Signing Off“, जो उनके टेस्ट कैप नंबर को दर्शाता है। इस पोस्ट के साथ कोहली ने एक भावुक संदेश भी साझा किया जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के पीछे की भावनाओं को उजागर किया।

कोहली ने लिखा – “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं… मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है… मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं।”

विराट कोहली के टेस्ट करियर पर एक नजर

  • कुल टेस्ट मैच: 123
  • रन: 9230
  • शतक: 30
  • अर्धशतक: 31
  • औसत: 49.3
  • टेस्ट डेब्यू: 2011 बनाम वेस्टइंडीज

विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के 3 बड़े कारण

1. युवाओं को अवसर देना चाहते हैं किंग कोहली

विराट कोहली अब 36 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में युवाओं के लिए जगह बनाने की सोच के साथ यह निर्णय लिया होगा। उनका मानना है कि अब नए खिलाड़ियों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकि टीम इंडिया को भविष्य के नए सितारे मिल सकें।

2. हालिया फॉर्म में गिरावट और ऑस्ट्रेलिया सीरीज की निराशा

पिछले कुछ वर्षों में विराट का टेस्ट फॉर्म ग्राफ गिरता नजर आया। खासकर BGT 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और कोहली खुद 100 रन भी पार नहीं कर सके। 2020 के बाद से विराट ने टेस्ट में केवल 3 शतक लगाए हैं। हाल की घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड से 0-3 की हार और खुद के प्रदर्शन की गिरावट ने उनके फैसले को प्रभावित किया।

3. वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर फोकस

कोहली अब ODI World Cup 2027 को ध्यान में रखकर अपने करियर का अंतिम लक्ष्य तय कर सकते हैं। वह वर्कलोड कम कर अपनी फिटनेस और फॉर्म को वनडे क्रिकेट में केंद्रित रखना चाहेंगे, जिससे उन्हें 2027 तक शीर्ष प्रदर्शन बनाए रखने में मदद मिले।

यह भी पढ़े : Bihar Accident News: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

सोशल मीडिया पर फैंस हुए भावुक

कोहली के इस फैसले के बाद ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस ने भावुक संदेश और पुराने वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। क्रिकेट विश्लेषक और पूर्व खिलाड़ियों ने भी उनके योगदान को याद किया और उन्हें “सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान” बताया।

विराट कोहली: एक नज़र में टेस्ट लीजेंड

  • सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान: 40 जीत
  • सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 7 डबल सेंचुरी
  • 2018 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular