15.9 C
Jharkhand
Saturday, December 6, 2025

निरसा में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग एवं निःशुल्क चिकित्सा-नेत्र जांच शिविर का आयोजन…

IMG 20251010 WA0083

 निरसा:असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद द्वारा जिला परिषद सदस्य दीपाली रुहीदास के नेतृत्व में निरसा प्रखंड के उबचूरिया पंचायत भवन में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग सह निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस जनोपयोगी शिविर में बड़ी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व नेत्र जांच की सुविधा का लाभ उठाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्क्रीनिंग करवाने के लिए प्रेरित करना था।

शिविर के दौरान आयोजकों ने बताया कि कैंसर को लेकर समाज में अभी भी काफी डर और भ्रम की स्थिति है, जबकि सही समय पर जांच और इलाज से यह बीमारी नियंत्रित की जा सकती है।
विशेषकर महिलाओं में होने वाले स्तन और गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस शिविर का प्रमुख लक्ष्य था।

शिविर में आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बताया कि –

जागरूकता और समय पर जांच ही बचाव है। कैंसर को लेकर शर्म नहीं, समझ जरूरी है। अपने परिवार और समाज में इस बारे में खुलकर बात करें।”

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं दीपाली रुहीदास ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को और विस्तार दिया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

शिविर की सफलता में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के साथ-साथ स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Video thumbnail
पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,30 लाख की अवैध विदेशी शराब के साथ कई गिरफ्तार...
03:05
Video thumbnail
धनबाद:महाजाम से निजात का मसौदा तैयार,ऊपर बाजार गोविंदपुर मोड़ होगा बंद,ट्रैफिक DSP ने नागरिक समिति
04:43
Video thumbnail
रांची:सीएम हेमंत सोरेन MPMLA कोर्ट में हुयें पेश, व्यक्तिगत पेशी से छूट,12 दिसंबर को अगली सुनवाई...
01:29
Video thumbnail
JP नड्डा ने बाबा बैजनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना...
00:53
Video thumbnail
SNMMCH के अच्छे दिन आएंगे:1000 बेड ,250 MBBS और 100 PG की सीटें होंगी,10 मंजिल भवन जल्द बनेगा.....
04:16
Video thumbnail
धनबाद:भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गयी सड़क-पुलिया,करोड़ो की लागत से बनी थी रंगडीह-कलालीमोड़ 9KM लम्बी सड़क ..
04:10
Video thumbnail
महुआबाग में राजनैतिक पाप का इतिहास देखेंगे बिहार म्यूजिम आने वाले लोग
04:02
Video thumbnail
झारखंड में इनोवेशन की नई उड़ान!आईआईटी आईएसएम) धनबाद में JH-SIC 2025 में बच्चों ने दिखाया तकनीकी कमाल
03:41
Video thumbnail
धनबाद तीसरा थाना क्षेत्र में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन,बंद पड़े BCCL आवास से 20 लाखका नकली
03:21
Video thumbnail
ग्रामीणों ने सफेद पत्थर से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा,किया वन विभाग के हवाले
03:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular