26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नेशनल लोक अदालत में ऐतिहासिक उपलब्धि: दुर्घटना में पति की मौत पर महिला को मिला 99 लाख मुआवजा, 2.4 लाख विवादों का निपटारा

दो घंटे में 1 अरब से अधिक की रिकवरी, न्याय प्रणाली में विश्वास की मिसाल बनी डालसा की पहल

धनबाद, 10 मई 2025 — साल 2025 की दूसरी नेशनल लोक अदालत में एक ऐतिहासिक निर्णय देखने को मिला। धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के माध्यम से एक सड़क दुर्घटना में पति को खो चुकी ब्रिजमणी शर्मा को ₹99 लाख रुपये का मुआवजा मौके पर चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। चेक मिलने के बाद ब्रिजमणी भावुक हो गईं और कहा कि “डालसा ने मुझे एक नया जीवन दिया है।”

नेशनल लोक अदालत का हुआ भव्य शुभारंभ

इस नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन रांची स्थित झालसा से ऑनलाइन किया गया, जिसमें न्यायमूर्ति सुजित नारायण प्रसाद एवं धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे। तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “लोक अदालत संविधान के सामाजिक, आर्थिक एवं सस्ता न्याय देने की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।”

दो लाख 40 हजार 702 विवादों का हुआ समाधान

डालसा के अवर न्यायाधीश सह सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि अदालत के प्रारंभिक दो घंटे में ही 2,40,702 मामलों का निपटारा कर दिया गया, जिसमें 207,485 प्री-लिटिगेशन विवाद और 33,217 लंबित मुकदमे शामिल हैं। इन मामलों से कुल ₹1,09,37,14,556 (एक अरब नौ करोड़ से अधिक) की राशि की रिकवरी की गई।

https://youtu.be/YlxS2cio7XI

दुर्घटना पीड़िता को न्याय, बच्चों को शिक्षा सहायता

ब्रिजमणी शर्मा के मामले में अधिवक्ता बी.के. सिन्हा ने जानकारी दी कि उनके पति राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पीके राय मेमोरियल कॉलेज में प्रोफेसर थे। वर्ष 2019 में एक ऑटो की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। इस केस को डालसा द्वारा त्वरित न्याय प्रदान करते हुए मुआवजा दिलाया गया।

इसके अतिरिक्त:

  • शुभम सिंह को ₹50 लाख का लोन रेस्टोरेंट व्यवसाय हेतु दिलवाया गया।
  • बबीता देवी को ₹20 लाख का चेक मुर्गी पालन हेतु।
  • मां इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा ₹10 लाख लोन विवाद मौके पर सुलझाया गया।
  • दो दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और दिव्यांग प्रमाणपत्र दिए गए।
  • चार अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत ₹4,000/माह की सहायता राशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़े : धनबाद न्यूज़: बाघमारा में अवैध कोयला खनन का गढ़ बना खरखरी ओपी क्षेत्र

न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों की अहम भूमिका

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख न्यायिक अधिकारी:

  • प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) सुभाष
  • जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्रा अवस्थी
  • मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला
  • अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पार्थ सारथी घोष
  • अवर न्यायाधीश एंजेलीना जोन, राजीव कुमार सिंह आदि

अपर समाहर्ता विनोद कुमार और सीटी एसपी अजीत कुमार ने भी लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला।
अजीत कुमार ने कहा कि “लोक अदालत महीनों की कोर्ट प्रक्रिया और आर्थिक व्यय से मुक्ति दिलाती है।”

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular