27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

दानापुर में सहयोग शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़…

दानापुर: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को पटना जिले के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत सरारी पंचायत में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कई लाभुकों को चेक भी वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जिला और अनुमंडल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और यह शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों से आवेदन प्राप्त कर उनकी शिकायतों और समस्याओं का 30 दिनों के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मनरेगा, बिजली, जलापूर्ति, सड़क, आपूर्ति और पंचायत विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन सीधे इन अधिकारियों को सौंप सकेंगे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular