25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गोविंदपुर पहुंचे उपायुक्त आदित्य रंजन, अवैध अतिक्रमण हटाने और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश…

धनबाद: धनबाद उपायुक्त ने गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय का किया दौरा गोबिंदपुर के BDO एवं CO ने बुके देकर किया स्वागत सरकारी जमीन, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल चिह्नित कर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का दिया निर्देश.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज शनिवार की दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय गोविंदपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अंचल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों, आम जनता से जुड़े मामलों तथा जिला स्तर से भेजे गए महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन व संधारण की गहन समीक्षा की। उपायुक्त द्वारा जिला कार्यालय से भेजे जाने वाले महत्वपूर्ण पत्रों के संधारण एवं अंचल की विभिन्न आवश्यक पंजियों की जांच की गई। पंजियों का सही ढंग से संधारण नहीं होने तथा अभिलेखों में त्रुटियां पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने आदेश दिया कि जब तक कार्यालय की सभी पंजियों का शत-प्रतिशत संधारण सुनिश्चित नहीं हो जाता, तब तक संबंधित कर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। सरकारी जमीनों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल चिह्नित कर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बिना अनुमति के लगाए गए मोबाइल टावरों को चिह्नित कर नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास (अर्बन) योजना, प्रखंड स्तरीय खेल मैदान के निर्माण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए शीघ्र भूमि आवंटन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular