33.3 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

उपायुक्त रवि आनंद ने किया जामताड़ा के छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण, व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट…

जामताड़ा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने शुक्रवार को नगर निकाय क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने सूर्य मंदिर तालाब, एसडीओ तालाब, राजा बांध, सरकार बांध, सरखेलडीह, सतसाल अजय नदी घाट सहित सभी घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर से सफाई, गहरे पानी वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग और खतरे के निशान लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही घाटों के पहुंच पथ दुरुस्त करने, महिला व्रतियों के लिए अस्थायी कपड़े बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि छठ पर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें। उन्होंने पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर सभी इंतजाम दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू, नगर पंचायत प्रशासक सोमा खंडैत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी से स्वच्छता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और कहा कि प्रशासनिक टीम को मिलकर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना होगा।

 

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!