18.4 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

धनबाद: सांसद ढुलू महतो ने अशर्फी हॉस्पिटल में जाकर डुमरी विधायक जयराम महतो का जाना हालचाल…

धनबाद:धनबाद के सांसद ढुलू महतो शनिवार को अशर्फी हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने इलाजरत डुमरी विधायक जयराम महतो का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से विधायक की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले विधायक जयराम महतो के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका प्लास्टर किया गया है और वे डॉक्टरों की निगरानी में स्वस्थ हो रहे हैं।

इस मौके पर सांसद ढुलू महतो ने ईश्वर से विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा:

“इस कठिन समय में मैं पूरी तरह से जयराम महतो जी के साथ हूं। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दें।”

अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी विधायक के प्रति अपना स्नेह और समर्थन प्रकट किया।

 

spot_img
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
धनबाद डीआरएम का रेल जन संवाद कार्यक्रम एवं निरीक्षण लाइव...
02:00
Video thumbnail
टाईगर जयराम के कार्यक्रम के पहुंचे थें राज्यपाल संतोष गंगवार देखिये जयराम का जलवा
05:00
Video thumbnail
जयराम महतो ने दिखाई संवेदनशीलता,थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची समेत अन्य जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
01:39
Video thumbnail
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में थमा चुनावी भोंपू, प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
02:18
Video thumbnail
धनबाद की बेटी अनंदिता किशोर का क्रिकेट में एक और बड़ा धमाका, कम उम्र में संभाली झारखंड टीम की कमान
00:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular