27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद: 13 मई 2025 से शुरू होगा बैंक मोड़ फ्लाइओवर का मरम्मती कार्य

फ्लाइओवर का बायां लेन रहेगा बंद, ट्रैफिक रूट में होंगे कई बड़े बदलाव

धनबाद: बैंक मोड़ फ्लाइओवर (रेलवे ओवर ब्रिज) के मरम्मती कार्य की नई तिथि घोषित कर दी गई है। अब यह कार्य 13 मई 2025 से प्रारंभ होगा। यह फैसला बी.एड और एम.एड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मती कार्य की पूर्व निर्धारित तिथि में बदलाव कर इसे अब 13 मई से शुरू किया जा रहा है।

मरम्मती के दौरान बैंक मोड़ फ्लाइओवर का बायां हिस्सा अगले आदेश तक बंद रहेगा, जिससे यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।

यातायात व्यवस्था में बदलाव:

  1. रणधीर वर्मा चौक, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, सुभाष चौक से बैंक मोड़ जाने वाले वाहन अब फ्लाइओवर का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इन्हें हीरापुर – बरमसिया पुल – हावड़ा मोटर्स – धनसार चौक या हीरापुर – बिनोद नगर – बरमसिया ओवर ब्रिज के रास्ते बैंक मोड़ पहुंचना होगा।
  2. बरमसिया से रणधीर वर्मा चौक जाने वाले वाहन अब डीआरएम चौक – मजार रोड – जीआरपी कैंप – पम्पु तालाब – बरमसिया पुल होकर बैंक मोड़ पहुंचेंगे।
  3. बड़े मालवाहक वाहन और यात्री बसें फ्लाइओवर से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। धनबाद से बोकारो जाने वाली बसें अब सिटी सेंटर और मेमको मोड़ होकर जाएंगी।
  4. बोकारो से आने वाले भारी वाहन अब महुदा पुटकी मार्ग के बजाय कतरास मार्ग से धनबाद आएंगे।

स्कूल बसों को छूट:

स्कूल बसें जो बैंक मोड़ से श्रमिक चौक की ओर जाती हैं, उन्हें हीरापुर – बरमसिया मार्ग से आने-जाने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़े : रांची में ATS की बड़ी कार्रवाई: सेना की नकली वर्दी बरामद, 1 गिरफ्तार

जनहित में सूचना:

फ्लाइओवर मरम्मत कार्य के दौरान आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular