33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती सुषमा कुमारी की हत्या

Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती सुषमा कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

Gaya News: बिहार, 9 अप्रैल: गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती सुषमा कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके पति रमेश कुमार पर है, जो घटना के बाद से फरार है। यह घटना टेटुआ टाड़ गांव में करीब 9 बजे घटी, जहां सुषमा की छोटी बहन के अनुसार, पति ने घरेलू विवाद के बाद गोली चलाई और भाग निकला।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मौत की पुष्टि

गोली लगते ही सुषमा कुमारी मौके पर ही गिर पड़ी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका सुषमा कुमारी टेटुआ पंचायत की विकास मित्र थीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं।

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, मंत्रियों की सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया है।

परिवार में मातम, गांव में शोक की लहर

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ी महिला की इस तरह की दर्दनाक हत्या ने न केवल क्षेत्र को हिला दिया है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!