25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

ATM में गोंद, फोन पर इंजीनियर और फिर खाता से माल गायब……

राँची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट चौक स्थित जेवर दुकान न्यू चंदन ज्वेलर्स में रविवार की दोपहर असामान्य हलचल शुरू हुई। दोपहर करीब 12 बजे में आया एक युवक दो अंगूठी खरीदने के बहाने बार-बार दुकानदार का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। उसकी हरकतों में कुछ ऐसा था जिसने दुकानदार के अनुभव को जगा दिया… “कुछ गड़बड़ है।” दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। और यहीं से शुरू हुई उस ठग की कहानी, जो अपने हाथों की सफाई नहीं बल्कि दिमाग की चालाकी से लोगों के खाते साफ करता था।

‘सोनू’ का असली नाम निकला रितेश राज, साथ में मिले फर्जी कार्ड और कैश
रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की और आगे का टास्क सौंप दिया। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ा, तो पूछताछ में उसका नाम रितेश राज उर्फ सोनू बताया। करीब 30 साल का रितेश राज बिहार के गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे राजा बीघा का रहने वाला है। तलाशी में पुलिस के हाथ लगे छह अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक फर्जी पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और ₹25,400 नगद। पहली नज़र में तो यह मामला एक सामान्य ठगी जैसा लगा, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ शुरू की, तो जो कहानी सामने आई उसने सबको चौंका दिया।

ठगी का ‘टेक्निकल ट्रिक’ – मशीन में गोंद, फोन पर इंजीनियर और फिर गायब हो जाता पैसा
रितेश ने बताया कि वह अपने साथी अभय के साथ मिलकर रांची और आसपास के इलाकों में एटीएम ठगी करता था। उनकी चालाकी का तरीका बेहद योजनाबद्ध था… एटीएम मशीन में कार्ड डालने वाले स्लॉट पर गोंद लगा दी जाती थी। जब कोई ग्राहक कार्ड डालता, तो कार्ड वहीं चिपक जाता। घबराया ग्राहक जब कार्ड निकाल नहीं पाता, तभी यह ठग मौके पर पहुंचते और खुद को ‘एटीएम इंजीनियर’ बताकर मदद करने का नाटक करते। वे ग्राहक को एक फर्जी मोबाइल नंबर पर बात करवाते… “ये कंपनी के इंजीनियर हैं, आपकी समस्या सुलझा देंगे।” इस बातचीत के दौरान वे चुपके से ग्राहक का पिन कोड जान लेते। फिर मशीन से कार्ड निकालकर किसी दूसरे एटीएम से ग्राहक के खाते से पैसा उड़ा देते।

गोंदा, पंडरा, सदर और जगन्नाथपुर — हर जगह इनके कारनामे दर्ज
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रितेश और उसका साथी अभय पहले भी कई बार पुलिस के शिकंजे से बाल-बाल बचे हैं। इन दोनों की संलिप्तता गोंदा थाना के 3, पंडरा थाना के 3, सदर थाना के 2 और जगन्नाथपुर थाना के 3 मामलों में सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इनका नेटवर्क सिर्फ रांची तक सीमित है या अन्य जिलों तक फैला हुआ है।

नशा विरोधी मोर्चे पर भी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
इसी बीच, एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नशा के खिलाफ अभियान भी तेज़ किया गया। पुलिस ने पहाड़ी टोला से संतोष लोहरा, कुलदीप खलखो और अमर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक डिजिटल तोल मशीन और एक अपाची बाइक बरामद की गई। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि रांची पुलिस एक ओर तकनीकी ठगों पर नकेल कस रही है, तो दूसरी ओर नशे के सौदागरों को भी पकड़ रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular