25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कतरास कॉलेज कतरासगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन…

कतरास: कतरास महाविद्यालय, कतरासगढ़ में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी विभागाध्यक्ष एवं बर्सर डॉ. एस. एस. प्रसाद को महाविद्यालय परिसर में ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. कुमार ने डॉ. प्रसाद को पुष्पगुच्छ एवं सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा नम आंखों से उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि “डॉ. प्रसाद एक कर्मठ, ईमानदार और योग्य प्राध्यापक रहे हैं, जिन्होंने सदैव महाविद्यालय के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य किया। वे अब सेवानिवृत्त अवश्य हुए हैं, लेकिन हमारे दिलों से कभी नहीं जा सकते। विद्यार्थियों में उनका विशेष लगाव और लोकप्रियता हमेशा याद रहेगी।”

अपने लंबे कार्यकाल में डॉ. प्रसाद ने प्रो. इंचार्ज, परीक्षा सी.एस. प्रभारी, 2007 से एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर तथा बर्सर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने महाविद्यालय की वित्तीय व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभाला और शिक्षकों व कर्मचारियों की आवश्यकताओं का सदैव ध्यान रखा।

समारोह में प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने डॉ. प्रसाद के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मुख्य रूप से डॉ. आशीष कुमार सिंह, प्रो. ओमशरण, डॉ. अनीता इंदु डुंगडुंग, प्रो. गोल्डेन राज उरांव, डॉ. नीरज धर दुबे, डॉ. इरफान अंसारी, डॉ. मिली चौरसिया, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. मदन मोहन गुप्ता, डॉ. अंकिता कुमारी, डॉ. धनंजय पाठक, डॉ. बिना शर्मा, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. रतेंद्र कुमार सिंह, कमलेस कुमार चौबे, डॉ. अजय पाण्डेय, प्रो. त्रिपुरारी सिंह, प्रो. निशा राय, प्रो. दीप्ति रवानी, अशोक कुमार, चंद्रदेव महतो, रुद्र प्रताप सिंह, गणेश महतो, परमेश्वर मिश्रा, आनंद तिवारी, दीपक कुमार, जितेन्द्र महतो, सिंटू रवानी, विनोद महतो, भूषण, विश्वनाथ जी, कुणाल चौरसिया, सुभाष सहित अनेक कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular