निरसा: निरसा भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय गुरुदास चटर्जी के बड़े भाई सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बड़े पापा श्री रामदास चटर्जी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे निरसा मध्य पंचायत के गोपीनाथपुर निवासी थे।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी शेफाली चटर्जी, एक पुत्र सत्यवान चटर्जी तथा दो पुत्रियां डोली मुखर्जी और नीता मुखर्जी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
सूचना मिलते ही निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और परिवारजनों को सांत्वना दी।
रामदास चटर्जी का अंतिम संस्कार आज संध्या 6 बजे निरसा खुदिया नदी स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।





















