26.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

विनय सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, हजारीबाग व गुमला की नेक्सजेन एजेंसी सील…

हजारीबाग:राज्य में शराब घोटाला व वन भूमि घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरोपित कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी सोमवार को छापेमारी की।

विनय सिंह निलंबित आइएएस विनय कुमार चौबे के करीबी हैं और नेक्सजेन आटोमोबाइल कंपनी के मालिक हैं। एसीबी ने छापेमारी के बाद विनय सिंह के हजारीबाग के डेमोटाड़ तथा गुमला में लोहरदगा रोड के दुंदुरिया स्थित नेक्सजेन की महिंद्रा शोरूम को अस्थाई रूप से सील कर दिया है।

 

एसीबी ने छापेमारी के बाद एजेंसी को सील करने के बाद शोरूम के बाहर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है। नोटिस में लिखा है कि ‘एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/25 दिनांक 20.05.2025 के अनुसंधान के क्रम में 28.09.2025 को तलाशी की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। इसे देखते हुए शोरूम को अस्थायी रूप से सील किया गया है।’

एसीबी रांची में 20 मई को दर्ज यह केस शराब घोटाले से संबंधित है। इसमें उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे सहित विभागीय अधिकारी व अन्य आरोपित बनाए गए थे।

पूरा मामला फर्जी बैंक गारंटी पर दो प्लेसमेंट एजेंसियों को खुदरा शराब दुकानों में मैनपावर आपूर्ति का ठेका देने से संबंधित है, जिसके चलते राज्य सरकार को 38 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा था।

इस केस में भी विनय सिंह आरोपित थे, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर गिरफ्तारी वारंट भी निकला था। इसी बीच एक अन्य प्राथमिकी एसीबी हजारीबाग में 25 सितंबर को दर्ज हुई, जो वन भूमि घोटाला से संबंधित है।

एसीबी ने इसी मामले में विनय सिंह को 25 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एसीबी ने रविवार को छापेमारी के दौरान 198 फाइलें, 27 सीपीयू, एक लैपटाप, चार डीड व दो मोबाइल फोन बरामद की थी।

गुमला स्थित शोरूम से भी बड़ी संख्या में फाइल ले गई है एसीबी
गुमला में विनय सिंह की नेक्सजेन शोरूम को सील करने से पूर्व एसीबी ने गहन तलाशी अभियान चलाया और कागजात की जांच भी की। इस दौरान एसीबी के अधिकारियों ने काफी संख्या में फाइल, लैपटाप, मोबाइल आदि जब्त किया और अपने साथ लेकर गए हैं, जिसकी छानबीन की जाएगी।

प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। मौके पर सदर अंचल अधिकारी हरिश कुमार, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली भी मौजूद थे। मौके पर दो वाहनों से एसीबी के छह अधिकारी छापेमारी को पहुंचे थे, उनके साथ 15 पुलिस के जवान भी मौजूद थे। एसीबी की टीम रविवार की देर रात ही गुमला पहुंच गई थी। एसीबी ने शोरूम के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला और वहां के कर्मियों से भी पूछताछ की।

 

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular