25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद स्वच्छ छवि वाले सच्चे कांग्रेसी को दिया जाए: रामबचन पासवान….

धनबाद:धनबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामबचन पासवान ने आज जिले के समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गरिमामय दायित्व है, जिसे किसी स्वच्छ छवि वाले, कर्मठ, समर्पित और जमीनी कांग्रेसी के हाथों में सौंपा जाना चाहिए।

पासवान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा यदि यह सम्मानित पद ऐसे व्यक्ति को दे दिया जाए जिसकी छवि संदिग्ध हो, जो कांग्रेस के विचारों और संघर्षों से नहीं जुड़ा हो, या जिसका अतीत कांग्रेस संगठन की मर्यादाओं के विपरीत रहा हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि,

“यह पद ऐसा नहीं है जो किसी कोयला चोर या दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति को दे दिया जाए, जिससे कांग्रेसजनों को बाद में गुलदस्ता या माला लेकर खेद प्रकट करना पड़े।”

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक से विनम्र अनुरोध किया कि अध्यक्ष पद की घोषणा से पहले संबंधित व्यक्ति की पार्टी के प्रति निष्ठा, छवि, ईमानदारी, सामाजिक व्यवहार और सक्रियता की समुचित जांच-पड़ताल अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी जी का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है कि संगठन में नीचे से ऊपर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत योग्य नेताओं का चयन हो रहा है।

अंत में पासवान ने नारा दिया:
“राहुल गांधी जिंदाबाद! कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद! ओ.पी. लाल अमर रहें!”

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular