20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

गिरिडीह में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छुपाए गए हथियार और गोला-बारूद मिले

गिरिडीह, झारखंड — गिरिडीह जिला के पारसनाथ पहाड़ी के खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकाई नाला और गर्दी के समीप सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में नक्सलियों का छुपाया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

जंगल में जमीन के नीचे सिंटेक्स टंकी में छिपाए गए थे हथियार

सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि पारसनाथ के जंगल में नक्सली हथियारों को छिपाकर रखे हुए हैं। इसी आधार पर चलाए गए अभियान में एक सिंटेक्स टंकी, जिसे जमीन में गाड़ा गया था, के भीतर से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद सामानों में ऑटोमैटिक राइफल, कारतूस, डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य भी शामिल है।

घने जंगल में कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

यह सर्च ऑपरेशन खतरनाक परिस्थितियों में घने जंगलों में अंजाम दिया गया। सुरक्षा बलों की टीम ने संयम और रणनीति के साथ पूरे क्षेत्र की तलाशी ली। ऑपरेशन में CRPF, झारखंड पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम शामिल थी।

यह भी पढ़े : राजगंज में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों का धरना प्रदर्शन

नक्सली मूवमेंट पर गहराया शिकंजा

इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इलाके में सक्रिय नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगेगी। लगातार मिल रही सफलता से यह भी संकेत मिलता है कि नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर पड़ रहा है और उनका दबदबा खत्म हो रहा है।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular