25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राजगंज में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों का धरना प्रदर्शन

ड्यूटी से लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला, SNMMCH में पोस्टमार्टम के बाद कंपनी गेट के सामने प्रदर्शन

धनबाद, झारखंड – राजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर गोपाल राय की मौत हो गई। वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी डोमनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हिंदुस्तान फ्यूल्स कंपनी गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल राय पिछले 8 वर्षों से श्री श्याम आयरन स्टील कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम को ड्यूटी से लौटते वक्त डोमनपुर के पास सड़क पार करते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास, शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो

पुलिस ने शव को SNMMCH भेजा, परिजन पहुंचे कंपनी गेट

राजगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और SNMMCH में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर हिंदुस्तान फ्यूल्स कंपनी के गेट पर पहुंच गए और मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने कंपनी गेट खुलवाया, कामकाज ठप

परिजनों के साथ ग्रामीण भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जिनमें जिला परिषद प्रतिनिधि दिलीप चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने कंपनी गेट को खुलवाया और अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद कंपनी का सारा कामकाज ठप हो गया।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular