24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सदर अस्पताल में दो महिलाओं का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान योजना के तहत मिला निःशुल्क इलाज…

धनबाद: सदर अस्पताल में बच्चेदानी बाहर आने की समस्या से पीड़ित दो महिला मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद आज दोनों महिलाओं को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बरमसिया निवासी 47 वर्षीय ममता देवी पिछले चार वर्षों से इस बीमारी से परेशान थीं, जबकि झरिया निवासी 46 वर्षीय राजिया पिछले पाँच वर्षों से इस समस्या से जूझ रही थीं।

उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों का सफल ऑपरेशन सदर अस्पताल में किया गया। निजी अस्पतालों में इस तरह के ऑपरेशन पर आमतौर पर 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च आता है, लेकिन सदर अस्पताल में यह इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

दोनों महिलाओं का उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं।

डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में महिलाओं के लिए आधुनिक स्त्री रोग उपचार और ऑपरेशन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular