24.3 C
Jharkhand
Monday, November 2, 2026

झारखंड की रजत जयंती समारोह : “Run for Jharkhand” में उमड़ी एकता और उत्साह की लहर…

धनबाद में हुआ भव्य आयोजन, युवाओं ने दिखाई ऊर्जा और खेल भावना

धनबाद:झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम से “Run for Jharkhand – एकता और प्रगति की दौड़” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने की, जिन्होंने स्वयं जिलावासियों के साथ दौड़ लगाकर झारखंड रजत जयंती और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की।

“रन फॉर झारखंड” की शुरुआत गोल्फ ग्राउंड से हुई और यह रूट सिटी सेंटर, पूजा टाकीज, डीआरएम चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड पर संपन्न हुई। दौड़ में सैकड़ों युवाओं, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता परिणाम

  • बालिका वर्ग:
    रूबी कुमारी (पहला स्थान) – ₹3000 व ट्रॉफी
    तनु कुमारी (दूसरा स्थान) – ₹2000 व ट्रॉफी
    साक्षी कुमारी (तीसरा स्थान) – ₹1000 व ट्रॉफी
  • बालक वर्ग:
    राकेश महतो (पहला स्थान) – ₹3000 व ट्रॉफी
    विजय कुमार (दूसरा स्थान) – ₹2000 व ट्रॉफी
    मोतीलाल महतो (तीसरा स्थान) – ₹1000 व ट्रॉफी

विजेताओं को उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्वयं चेक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

खेल और सांस्कृतिक उत्सव

कार्यक्रम में “रन फॉर झारखंड” के साथ-साथ जुंबा, आर्चरी, बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही, स्थानीय कलाकारों द्वारा झारखंडी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

उपायुक्त आदित्य रंजन का संदेश

उपायुक्त ने कहा –“झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। ‘Run for Jharkhand’ के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूत करना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ “Fit Jharkhand – Healthy Jharkhand” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।

अधिकारी एवं अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular