28.4 C
Jharkhand
Friday, October 9, 2026

Patna High Court New Chief Justice: जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश? कॉलेजियम ने की सिफारिश

Patna High Court New Chief Justice: पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकता है।

फिलहाल जस्टिस सुधीर सिंह संभाल रहे जिम्मेदारी

वर्तमान में जस्टिस सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जस्टिस मीनाक्षी मदन राय के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया था। जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने 5 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट की 48वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा और 11 जुलाई 2026 को वह सेवानिवृत्त हो गईं। इसके बाद जस्टिस सुधीर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

कौन हैं जस्टिस वी. कामेश्वर राव?

जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 1987 में भूगोल में बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। मार्च 1991 में उन्होंने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया। करीब दो दशक तक वकालत करने के बाद जनवरी 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया।

2013 में शुरू हुआ न्यायिक सफर

जस्टिस वी. कामेश्वर राव को 17 अप्रैल 2013 को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 18 मार्च 2015 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उनके न्यायिक करियर में इसके बाद भी कई महत्वपूर्ण पड़ाव आए। 1 जून 2024 को उनका तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट किया गया। 30 मई 2025 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। हालांकि, बाद में वह दिल्ली हाईकोर्ट लौट आए। 21 जुलाई 2025 को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में दोबारा कार्यभार संभाला।

सेवा और श्रम कानून के विशेषज्ञ माने जाते हैं

जस्टिस वी. कामेश्वर राव को सेवा कानून, श्रम कानून, संविधान और प्रशासनिक कानून से जुड़े मामलों का जानकार माना जाता है। उनके न्यायिक अनुभव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की है। अब नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद होगा। यदि सिफारिश को मंजूरी मिलती है, तो जस्टिस वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Cyber Crime: गरीब ग्रामीणों के नाम पर 166 सिम कार्ड, 57 NCRP में दर्ज; नाबालिग समेत 6 हिरासत में

spot_img
Video thumbnail
जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री
00:15
Video thumbnail
जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री....
00:15
Video thumbnail
गुरुजी के संघषों में उन्होंने साथ दिया,सुनिए CM की मां को अंतिम जोहार के बाद डॉ. जयराम ने क्या कहा.
01:07
Video thumbnail
पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी पहुंचे नेमरा,CM हेमंत से मिल बढ़ाया ढाढ़स,रूपी सोरेन को दी श्रधांजलि
00:27
Video thumbnail
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि..
07:02
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular