20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम तबाह, राजनाथ सिंह बोले – “Indian Army की जय जय!”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सेना ने दिखाया अकल्पनीय शौर्य, पीओके में आतंकी ठिकाने तबाह

नई दिल्ली | रक्षा समाचार | 8 मई 2025

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता ने एक बार फिर देश की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता को पूरी दुनिया के सामने रख दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में डीआरडीओ भवन में आयोजित नेशनल क्वालिटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए सेना की वीरता और ऑपरेशन की सफलता की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा,

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सराहनीय है। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह ऑपरेशन इतनी सटीकता से किया गया कि एक भी निर्दोष की जान नहीं गई, लेकिन बड़ी संख्या में आतंकवादियों को खत्म किया गया है।”

HQ-9 डिफेंस सिस्टम को किया गया नेस्तनाबूद

राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम HQ-9 को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया है। यह पाकिस्तान के रक्षा ढांचे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जिस प्रकार का अकल्पनीय साहस दिखाया है, वह बधाई के योग्य है।

“भारतीय सेना को हृदय से बधाई”

रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा:

“हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह गौरव का विषय है। सेना को हृदय से बधाई। यह हमारे सुरक्षा बलों की तैयारी, समर्पण और तकनीकी दक्षता का परिणाम है।”

“हमारी सहनशीलता की सीमा तय है”

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर कोई देश या संगठन इस सहनशीलता का नाजायज फायदा उठाता है, तो उसे “कल जैसा ही प्रहार” झेलना पड़ेगा।

ऑपरेशन सिंदूर: सटीकता और गुणवत्ता का अद्भुत उदाहरण

नेशनल क्वालिटी कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि “क्वालिटी की भूमिका का सबसे सटीक उदाहरण” ऑपरेशन सिंदूर है। उन्होंने कहा,

“जिस सटीकता और योजना के साथ यह ऑपरेशन किया गया, वह अकल्पनीय और प्रेरणादायक है। इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए हैं और कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है।”

भारत की सैन्य नीति में स्पष्टता

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह ‘नो टॉलरेंस’ की नीति अपनाए हुए है। इस कार्रवाई ने न केवल पाकिस्तान के रक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि आतंकी संगठनों को भी यह सख्त चेतावनी दी है कि भारत अब पहले की तरह चुप नहीं बैठेगा।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular