23.3 C
Jharkhand
Monday, November 2, 2026

Honey Singh Nephew Vidit Aulakh: हनी सिंह के भतीजे की जालंधर में दर्दनाक मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान

Honey Singh Nephew Vidit Aulakh: मशहूर रैपर और गायक यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भतीजे विदित औलक की रविवार, 1 नवंबर की तड़के पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दोस्त आरव तलवार ने भी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि दोनों बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया।

तड़के करीब तीन बजे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। विदित औलक और उनके दोस्त आरव तलवार वोक्सवैगन कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। बारादरी थाना के एसएचओ साहिल चौधरी के अनुसार, पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब तीन बजे मिली। उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।

हादसे में विदित और आरव की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में विदित औलक और आरव तलवार की मौत हो गई। बताया गया है कि कार में मौजूद अन्य तीन लोग हादसे से पहले ही अपने घर लौट चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिजनों ने आगे कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिए।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

भतीजे विदित औलक की मौत की खबर से यो यो हनी सिंह बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इस घटना पर शोक व्यक्त किया। अपने भावुक संदेश में उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ मेहर करें।” हनी सिंह के इस संदेश से परिवार पर आई दुखद घड़ी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके प्रशंसक और संगीत जगत से जुड़े लोग भी इस घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Vote Bachao Rally: दिल्ली की रैली में तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर हमला, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ी मांग

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा था विदित का परिवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदित औलक दिनेश के बेटे थे, जो पंजाबी म्यूजिक लेबल स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक हैं। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक आरव तलवार पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है। जालंधर में हुई इस सड़क दुर्घटना के बाद परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।

spot_img
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular