26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद न्यूज़: बाघमारा में अवैध कोयला खनन का गढ़ बना खरखरी ओपी क्षेत्र

बाघमारा में अवैध कोयला खनन का गढ़ बना खरखरी ओपी क्षेत्र, पुलिस और सीआईएसएफ की चुप्पी पर उठे सवाल

धनबाद (बाघमारा), 10 मई 2025 — बाघमारा अनुमंडल के खरखरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन मैदान के समीप पड़ुआबिठा, सोनानगर (कुटकुटिया पट्टी) और खिलानधौड़ा इलाका अवैध कोयला खनन का नया सेफ जोन बन गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन, सीआईएसएफ और खरखरी पुलिस की मिलीभगत के चलते दिनदहाड़े खुलेआम पीसी मशीनों से अवैध खनन हो रहा है।

बताया गया है कि दो-दो पीसी मशीनें आउटसोर्सिंग के तर्ज पर अवैध कोयला खनन में लगी हैं, जो सुरक्षा बलों की निगरानी में ओपन कास्ट प्रोजेक्ट और खदान के मुख को खोलकर कोयला निकाल रही हैं। यहां आधा दर्जन से अधिक अवैध कोयला डिपो सक्रिय हैं, जहां प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों में अवैध कोयला लोड कर बाहर भेजा जा रहा है।

खरखरी ओपी से महज कुछ कदम की दूरी से गुजरते हैं अवैध कोयला ट्रक

स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि अवैध कोयला से भरे ट्रक खरखरी पुलिस चौकी से महज पांच कदम की दूरी से होकर निकलते हैं, और पुलिस की मौन स्वीकृति ने आम जनता के बीच आक्रोश फैला दिया है। कई बार स्थानीय निवासियों द्वारा बरोरा क्षेत्र संख्या एक के प्रबंधन और CISF को इस अवैध गतिविधि की सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिस्सेदारी को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटनाएं

सूत्रों के मुताबिक, महज दो दिन पहले अवैध कोयला कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, और एक माह पूर्व इसी मामले को लेकर फायरिंग की भी घटना सामने आई थी। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : धनबाद: 13 मई 2025 से शुरू होगा बैंक मोड़ फ्लाइओवर का मरम्मती कार्य

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बताए जा रहे शामिल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों पर भी इस अवैध धंधे में साझेदारी का आरोप लगा है, जो कोयला खनन के मुनाफे में हिस्सेदार बने हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि यह पूरा नेटवर्क एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा है, जिसमें प्रशासनिक व राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

राष्ट्रीय संपत्ति की खुली लूट पर कब लगेगा अंकुश?

इस तरह खुलेआम राष्ट्र की संपत्ति की लूट और पर्यावरण के साथ हो रहे खिलवाड़ पर प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। अगर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनेगा, बल्कि आने वाले समय में झारखंड की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular