20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

धनबाद: उपायुक्त माधवी मिश्रा ने दिए OSG सेंटरों की औचक जांच के निर्देश

कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने दिए OSG सेंटरों की औचक जांच के निर्देश, पीसी एंड पीएनडीटी की बैठक सम्पन्न

धनबाद, 10 मई 2025: धनबाद जिले में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक और लिंग अनुपात संतुलन बनाए रखने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट समिति (PC & PNDT Act Committee) की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिले में संचालित नए अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक क्लीनिकों के रजिस्ट्रेशन और रिन्युअल की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सभी मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी, पार्किंग सुविधाओं और तकनीकी संसाधनों की अनिवार्यता पर भी विशेष चर्चा हुई।

OSG सेंटरों पर होगी औचक जांच

https://youtu.be/UkwHoN8Wud4?si=a-zoXbLTHagw2nnN

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने समिति को निर्देशित किया कि जिले के सभी क्लिनिक और डाइग्नोस्टिक सेंटरों की तकनीकी और प्रशासनिक स्थिति की औचक जांच की जाए, ताकि कहीं भी पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट (PC & PNDT Act) के नियमों का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि OSG सेंटर (Ultrasound, Sonography, Genetic Centers) विशेष रूप से जांच के दायरे में होंगे।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी निगरानी और समय-समय पर निरीक्षण अनिवार्य है।

सभी संस्थानों में जरूरी सुविधाएं अनिवार्य: समिति का निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले में जितने भी अस्पताल, नर्सिंग होम और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स कार्यरत हैं, उन्हें अग्निशमन सुरक्षा, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, और साफ-सुथरे इंफ्रास्ट्रक्चर के नियमों का पालन करना होगा। सिविल सर्जन और जिला प्रशासन को इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े : धनबाद: 13 मई 2025 से शुरू होगा बैंक मोड़ फ्लाइओवर का मरम्मती कार्य

लिंग परीक्षण पर सख्ती, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक में जिला प्रशासन गंभीर

उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, जेंडर रेशियो को संतुलित करना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाना है।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular