26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

BIT Sindri बना रणक्षेत्र: सीनियर छात्रों ने रैगिंग के नाम पर जूनियर्स को पीटा, 6 से अधिक छात्र घायल

BIT Sindri कैंपस में हॉकी, लाठी, ईंट से रूम तोड़कर किया गया हमला, पुलिस भी रही बेबस, कई छात्र भागकर जंगल में छुपे

 

धनबाद: झारखंड के प्रमुख तकनीकी संस्थान बीआईटी सिंदरी (BIT Sindri) में सोमवार रात रैगिंग को लेकर सीनियर छात्रों का उत्पात इस कदर बढ़ा कि कैंपस रणक्षेत्र में तब्दील हो गयासीनियर छात्रों ने हॉकी, लाठी, ईंट से लैस होकर जूनियर छात्रों के होस्टल में घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए हैं, जबकि कई अन्य छात्रों के मॉबाइल, लैपटॉप, फर्नीचर और बेड को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जूनियर छात्र बोले – दरवाजा तोड़ कर घुसे सीनियर, जान बचाकर भागे जंगल

घायल छात्रों में से एक जूनियर छात्र ने रोते हुए बताया कि, “हम सब अपने कमरे में थे, तभी अचानक मेस से लौटते सीनियर छात्रों ने हमला बोल दिया। हॉकी और लाठी से पीटा, समान तोड़ दिया और मोबाइल भी फेंक दिया। कई दोस्त जान बचाकर जंगल में छुपने चले गए।”

जूनियर छात्रों के कई परिजन जब घटना की जानकारी पर BIT Sindri कैंपस पहुंचे, तो सीनियर छात्रों ने उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। सैकड़ों छात्रों के सामने हुई इस घटना पर संस्थान प्रबंधन मूकदर्शक बना रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=jwqtvjAIVYk

तीन राउंड तक चला उत्पात, प्रबंधन रहा निष्क्रिय, पुलिस भी बेबस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को तीन राउंड तक सीनियर छात्रों ने उत्पात मचाया। होस्टल के अंदर, मेस और BIT Sindri कैंपस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस BIT Sindri कैंपस पहुंची, लेकिन बेकाबू छात्रों को नियंत्रित करना पुलिस के लिए भी कठिन साबित हुआ।

घटना के बाद कई छात्र भयभीत होकर अपने घर लौट गए, जबकि कुछ छात्र BIT Sindri कैंपस के पास के जंगलों में देर रात तक छुपे रहे

यह भी पढ़े : निरसा: इलाज कराने गए गृहस्वामी के बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ, 18 हजार नकद और जेवरात ले उड़े

अब एक्शन में BIT प्रबंधन, अनुशासन हीन छात्रों पर होगी कार्रवाई

BIT Sindri कैंपस में मचे बवाल के बाद अब बीआईटी सिंदरी प्रबंधन अनुशासन हीनता करने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि जब हमला हो रहा था तब संस्थान और पुलिस दोनों निष्क्रिय क्यों रहे?

रिपोर्ट: मिथुन कुमार, धनबाद ब्यूरो

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular