29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

करोड़ीह में ‘Back to School – RUAR 2025’ अभियान के तहत निकली रैली, बच्चों के नामांकन और ठहराव पर रहा फोकस

जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करोड़ीह में पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ आयोजन, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने को निकली बच्चों की रैली

जमुआ (गिरिडीह): उत्क्रमित मध्य विद्यालय करोड़ीह में मंगलवार को ‘Back to School – RUAR 2025’ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन पिरामल फाउंडेशन और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के नामांकन और विद्यालय में ठहराव को सुनिश्चित करना था।

रैली में शामिल छात्रों ने ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए और अपील की कि जिन बच्चों का अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द पास के स्कूल में दाखिला लें। साथ ही, जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं या नियमित नहीं आ रहे, उनके अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को पुनः विद्यालय भेजें।

https://www.youtube.com/watch?v=1XyKqndFKXM

यह भी पढ़े : BIT Sindri बना रणक्षेत्र: सीनियर छात्रों ने रैगिंग के नाम पर जूनियर्स को पीटा, 6 से अधिक छात्र घायल

ग्रामवासियों में दिखा उत्साह, शिक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता

रैली में पंचायत के मुखिया पति दशरथ दास, बीआरपी धर्मेंद्र पंडित, पिरामल फाउंडेशन से हिमांशु साहू एवं सौरभ कुमार, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। सभी ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि यह गांव में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान “हर बच्चा स्कूल में, कोई ना छूटे” की भावना को साकार करने की दिशा में कार्यरत है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular