25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पाकिस्तान के कब्जे से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ ने सुनाई आपबीती

“आंखों पर पट्टी बांधी गई, टॉर्चर किया गया, एयरबेस तक ले जाया गया”  20 दिन की मानसिक प्रताड़ना की कहानी

फिरोजपुर/नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद, BSF के कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। करीब 20 दिन बाद, 14 मई को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें भारत को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते सौंप दिया। लेकिन पाकिस्तान में बिताए गए इन 20 दिनों की कहानी सुनकर हर कोई सन्न है।

आंखों पर पट्टी, मानसिक उत्पीड़न और बार-बार जगह बदली गई

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में BSF के कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ के साथ बर्बरता की हद पार कर दी गई।

  • उन्हें ब्रश तक करने की इजाजत नहीं दी गई

  • सोने नहीं दिया गया

  • बार-बार स्थान बदला गया

  • कई बार आंखों पर पट्टी बांधकर एयरबेस तक ले जाया गया ताकि विमानों की आवाजें सुनाकर मानसिक दबाव बनाया जा सके

जेल में डाला गया, गालियां दी गईं, सिविलियन कपड़ों में की गई पूछताछ

BSF के कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ ने बताया कि पाक अधिकारी जब पूछताछ के लिए आते थे, तो वे अक्सर सिविल कपड़ों में होते थे।

  • उन्हें जेल में भी रखा गया

  • दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की गई

  • बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी पूछी गई

पूर्णम कुमार शॉ, जो BSF में 16 साल से सेवाएं दे रहे हैं, की तैनाती हाल ही में फिरोजपुर सेक्टर में हुई थी। पाक हिरासत से लौटने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार, उनके कपड़े नष्ट कर दिए गए।

कैसे पहुंचे थे पाकिस्तान?

बताया जा रहा है कि पूर्णम कुमार शॉ गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चले गए थे। उसी समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था।

  • भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे

  • जवाब में पाकिस्तान ने भी हमले किए, जिससे बॉर्डर पर तनाव बढ़ा

  • इसी बीच शॉ का पाकिस्तान जाना, उनके परिवार के लिए बड़ा संकट बन गया था

यह भी पढ़े : रक्षा बजट: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना को मिलेगा बूस्टर डोज, मोदी सरकार बढ़ाएगी 50 हजार करोड़

वतन लौटे तो परिवार और बल में खुशी की लहर

14 मई को सुबह 10:30 बजे, जब पूर्णम कुमार शॉ अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत लौटे, तो BSF अधिकारियों और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि उनकी मानसिक स्थिति को लेकर अब BSF द्वारा आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular